सरंक्षक - Vaishnav Samaj Website

सरंक्षक

श्रीमती ढे़ली देवी उर्फ पार्वती एवं श्री मीठालाल वैष्णव, जालोर

गांव काणदर तहसील जिला जालोर निवासी श्री सेवाराम जी देवमुरारी के यहां कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 26 नवम्बर 1939 को जन्मे श्री मीठालाल जी वैष्णव बचपन से ही मेहनतकश एवं लग्नशील रहे है सन् 1960 में कक्षा दसवीं तक जालोर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद जालोर में आगे और शिक्षा की व्यवस्था न होने के कारण एवं आगे जोधपुर में आकर शिक्षा ग्रहण करने की परिवार की आर्थिक स्थिति अनूकुल न होने के कारण श्री मीठालाल जी की आगे की शिक्षा रूक गई और इसी वर्ष सन् 1960 में श्री मीठालाल का विवाह जालोर निवासी श्री बस्तीराम जी निम्बार्क की पुत्री ढेली देवी उर्फ पार्वती देवी के साथ हो जाने से पारिवारिक जिम्मेवारियां बढ़ गई जिसके कारण श्री मीठालाल जी ने बहुत कम उम्र में ही राजस्थान आबकारी विभाग से लाईसेंस प्राप्त कर भंग पत्ती के विक्रय का काम शुरू किया जो जालोर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, फालना, मारवाड़ जक्शन, सोजत इत्यादि स्थानों पर किया ।
आजीविका के साधनों की व्यवस्था के साथ-साथ आपने सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई एवं जालोर जिले में अपना एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया । राजनैतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता के कारण नगर पालिका जालोर में पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता एवं ओ.बी.सी. प्रकोष्ठ के महामन्त्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी निभाने का अवसर मिला जिसे आपने बखूबी निभाया ।
सामाजिक क्षेत्र में आपकी अतिविशिष्ठ भूमिका रही है जालोर शहर सहित जालोर जिले के वैष्णवों का संगठित करने में आपकी विशेष भूमिका रही है वैष्णव समाज जालोर के आप जिला महामन्त्री, अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर समाज में जागृति का जो बिगुल बजाया उसकी गुंज अभी तक वातारण में सुनाई दे रही है आज भी जालोर जिले के वैष्णव समाज के लोग श्री मीठालाल जी को बड़े आदर की दृष्टि से देखते है वर्तमान में आप लगभग 73 वर्ष की उम्र में भी आप वैष्णव वैरागी परिषद के जिला अध्यक्ष एवं पुजारी महासभा के प्रदेश सचिव के रूप में तन, मन एवं धन से समाज को अपनी सेवाएं दे रहे है जो कि अनुकरणीय है ।
आपका भरापुरा परिवार है जिसमें आपकी पत्नी श्रीमती ढेली देवी सहित 6 पुत्र क्रमशः भंवरलाल, किशोर कुमार, नन्दकिशोर, ईश्वर कुमार, दशरत कुमार एवं चन्द्रकान्त जो सभी शादी सुदा है, पुत्र भंवरलाल, नन्दकिशोर, ईश्वर कुमार एवं चन्द्रकान्त अपने पिता श्री मीठालाल जी के साथ भंगपत्ती का व्यापार करते है साथ ही साथ अर्थ मूर्वस के स्पयेर पार्टस एवं एक्सप्लोशिव का व्यापार करते है, पुत्र किशोर कुमार प्राईवेट काॅपरेटिव बैंक में कार्यरत है, पुत्र दशरत कुमार गांव करजन महाराष्ट्र में जैन मन्दिरों के पुजारियों का मैंनेजमेन्ट कर रहा है । आपके दो पुत्रियां श्रीमती रेखा देवी पत्नी श्री बसन्त कुमार जोधपुर में है तथा दुसरी पुत्री श्रीमती वीणा पत्नी श्री किशोर दास पीण्डवाडा जिला सिरोही में है ।
वैष्णव वेबसाईट पर वैष्णव समाज की दी जा रही समस्त जानकारियों से प्रभावित होकर आपने सपत्निक वैष्णव वेबसाईट के संरक्षक बन कर समाज सेवा के प्रति अभी तक अपने जज्बे को प्रकट किया है जिसके लिए वैष्णव वेबसाईट परिवार आपके सम्पूर्ण परिवार का हदय से आभार प्रकट करता है और कामना करता है कि आपका भरा पुरा परिवार इसी तरह फलता - फूलता रहे ।
पंचायत समिति के सामने, जालोर

Contact For Address

N.D.Nimbawat, Gaurav Nimbawat
"SHREERAM"
106 Shivnath Nagar Suthala, Jodhpur (Raj.)

Contact For Online

Website :- www.vaishnav-samaj.org
E-mail :- Vaishnavwebsite@vaishnav-samaj.org
gauravnimbawat@vaishnav-samaj.org

Contact For Calls

+ 91 9314713779
+ 91 9829098564
+ 91 9252061380

Developed by: M3microtech
All Rights Reserved © 2011 vaishnav-samaj.org