सन्त श्री सुखदेव रामावत, बीकानेर

ज्योतिष, वास्तु विद् एवं कथावाचक
श्री सुखदेव रामावत का जन्म शनिवार दिनांक 28 नवम्बर 1964 मिगसर (मार्गशीर्ष) वदी (कृष्ण पक्ष) 10 (दशम) को गांव दासौडी तहसील कोलायत जिला बीकानेर के श्री प्रयाग दास वैष्णव के यहाँ गांव दासौडी में हुआ । श्री सुखदेव रामावत के पिता श्री प्रयाग दास पुत्र श्री जगन्नाथ दास खेतीहर कृषक थे तथा आर्थिक संसाधनों से सम्पन्न नहीं होने के कारण श्री सुखदेव को कक्षा 8 वीं तक की ही शिक्षा गांव में मिल सकी । 14 वर्ष की किशोर अवस्था में दिनांक 4 अप्रेल 1978 को आपके पिता श्री प्रयागदास जी का देहान्त दुर्घटना में हो गया । उस वक्त आपके 2 भाई एवं 2 बहिनें जो सभी आपसे छोटे थे । इतनी छोटी उम्र में जिम्मेदारी के भारी बोझ लिये हुए श्री सुखदेव रामावत ने अपनी भुआजी के पास रहकर कक्षा 10 बी तक की पढ़ाई पूरी की तथा बाद में मेहनत मजदूरी करके बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त की और समय व परिस्थतियां अनूकुल नहीं होने के कारण आगे नहीं पढ़ पाये लेकिन जीवन मेु कुछ करने की लग्न मन ही मन में आपको राजस्थान छोड़ अन्य राज्यों की ओर जाने के लिऐ प्रेरित किया और इसी लग्न के चलते आपने गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडू में नौकरियां की साथ ही साथ धर्म के प्रति, कत्र्तव्य के प्रति, जन कल्याण व परोपकार के प्रति जबरदस्त झुकाव होने के कारण सन्त महात्माओं से भगवद् चर्चा, सत्संग, भजन में विशेष रूची के रहते व हर वक्त कुछ सीखने के प्रयास ने संगीत व ज्योतिष में आपको न केवल दिन प्रति दिन अच्छी ख्याति दिलायी बल्कि भागवत कथा एवं रामकथा आपके जीवन का प्रमुख अंग बन गया तथा सम्पूर्ण भारत में अलग-अलग जगहों पर भागवत कथा एवं राम कथा कर धर्म का प्रचार करने लगे । करीबन 1997 से श्री सुखदेव रामावत भागवत कथा एवं राम कथा करते-करते धर्म एवं पुण्य कार्यो के प्रति लग्न ने हाल ही में दिनांक 14.01.2012 को गडि़याला फांटा, नेशनल हाईवे संख्या 15 पर स्थिति गांव दियातरा तहसील कोलायतजी जिला बीकानेर में नौकुण्डी गौपुष्टी यज्ञ के साथ भामाशाह दानदाताओं के सहयोग से गौशाला की स्थापना की जिसमें गौरक्षा, गौपालन, गौरसंवर्धन हेतु कार्य करना, अन्धे, बिना पाव के या अन्य अंग भंग गायों, बीमार एवं घायल गायों के लिए निःशुल्क उपचार, सेवा एवं रख रखाव करना एवं अकाल की स्थिति में गौवंश के लिए चारा वितरण करना, उसके लिए व्यवस्था करना इत्यादि कार्य कर अपने जीवन को धर्म व गौवंश को समर्पित कर दिया और लगातार लगे हुऐ हैं।
9414141335
sukhdev_maharaj@rediff.com
‘‘बंगला नगर‘‘
विश्वकर्मा मन्दिर के सामने, पुगल रोड़, बीकानेर (राज.)
अध्यक्ष
नन्दनवन गौ शाला सेवा समिति
बदरीवन आश्रम
गडि़याला फांटा, नेशनल हाईवे- 15,
बीकानेर से 70 किलो मीटर, जैसलमेर रोड़,
पोस्ट दियातरा, तहसील’ कोलायत जी, बीकानेर