कल्प वृक्ष मांगलियावास अजमेर की छत्र छाया में दिनांक 04.08.1977 को वैष्णव चमालिसा धड़ा अजमेर की मिटिंग में श्री गणपतलाल वैष्णव ने अजमेर में वैष्णव छात्रावास बनाने का संकल्प व्यक्त किया । चमालिसा के पूर्ण सहयोग व आष्वासन पर दिनांक 22.08.1977 को सन्त कंवर धर्मषाला में आम सभा की गई जिसमें संस्था को रजिस्टर्ड कराने व छात्रावास हेतु भूमि खरीदने का निर्णय हुआ ।
दिनांक 08.07.1976 को मुम्बई सेवा संघ की बैठक में श्री गणपतलाल वैष्णव ने भाग लिया एवं अजमेर वैष्णव छात्रावास बनाने की योजना पर स्थानीय राशि का पांचवा हिस्सा देने की स्वीकृति से 2000/- रूपये की राशि सेवा संघ से प्राप्त हुई । दिनांक 28.11.1977 को राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण छात्रावास सुभाष नगर खानपुरा रोड़, अजमेर (राज.) के नाम से संस्था का पंजियन हुआ जिसके क्रमांक 210/77 हैं ।
श्री गुलाबदास जी माखुपुरा, स्व. श्री मिश्रीलाल जी लीड़ी स्व. श्री मिश्रीलाल जी सर्राफ ब्यावर, स्व. श्री प्रेमदास जी कम्पाउडर, श्री मदनलाल जी कुषालपुरा, स्व. श्री घीसूलाल जी दिवाकर, अजमेर, स्व. श्री सुवादास जी तबीजी, श्री धरणीधर प्रसाद अग्रावत सराधना, डी.सी.वी. किरण रूपनगढ़, स्व. श्री सांवरलाल जी दिवाड़ी (नसीराबाद) स्व. श्री सुवादास जी पटवारी मकरेड़ा, श्री बंकटलाल जी थांवला व स्व. श्री मोजीराम जी थानेदार अजमेर ने छात्रावास कार्यकारिणी के सहयोग से दिनांक 21.10.1980 को 1680 वर्ग गज का प्लाॅट सुभाष नगर, खानपुरा रोड़ अजमेर में श्री गनपत लाल वैष्णव तबीजी द्वारा राजस्थान वैष्णव छात्रावास, अजमेर के नाम से रजिस्ट्री करवाकर क्रय कर कब्जा प्राप्त किया ।
दो भुजाओं की बाऊण्ड्री श्री रामनिवास जी अध्यक्ष महासभा, अजमेर के प्रयास से, दो भुजायें छात्रावास समिति ने निर्माण करवाई, श्री रतनलाल जी वैरागी ने (भावलीया जिला चितौड़गढ़) मेन गेट पर लोहे का दरवाजा व छोटी फाटक बनवाई ।
कमरों का निर्माण एवं छात्रावास प्रारम्भ - सन् 1987 से श्री गुलाबदास जी माखुपुरा के सनिध्य में स्व. श्री धरणी धर जी सराधना, अजमेर ने पहला कमरा तथा द्वितीय श्री कालूराम जी जेठाना (अजमेर) हाल निवास मुम्बई, एवं तृतीय कमरा, दो दुकाने, चार शौचालय जीना आदि की राशि श्री गुलाब दास जी माखुपुरा ने अपनी स्वयं की राशि से ब्याज मुक्त ऋण देकर बनवाये तृतीय कमरा श्री रामचन्द्र जी मेड़ता रोड़ ने तथा एक दुकान श्री महावीर जी स्व. श्री घीसूलाल जी, श्री बस्तीराम, स्व. श्री ख्याली राम जी पीपावत मकरेड़ा ने राशि दी अन्य छात्रावास समिति ने चुकाये ।
सेवा संघ मुम्बई - श्री श्यामसुन्दर जी नरहरियानन्दी के प्रयास से दिनांक 25.12.1988 में सेवा संघ कार्यकारिणी की बैठक छात्रावास, अजमेर पर हुई सेवा संघ की मदद से चैथा कमरा स्व. श्री एन.एन. वैष्णव अध्यक्ष जी द्वारा, पांचवा कमरा श्री जेठमल जी निम्बावत हैदराबाद, छठा कमरा स्व. श्री बोलताराम जी ओरंगाबाद, सातवां कमरा श्री भैरूदास जी,श्री बाबूलाल जी, श्री श्याम जी अग्रावत, आठवां बड़ा कमरा महासभा, अजमेर नोवां कमरा श्री मदन मोहन जी नोखा (बीकानेर), दषवां कमरा स्व. वैद्य जी श्री गुरूचरण दास जी पीसांगन, 11वां व 12 वां कमरा श्री गुलाबदास माखुपुरा 13 वां हाॅल दो कमरे शामिल का निर्माण श्री राम निवास जी महासभा अध्यक्ष, कोटड़ी अजमेर, श्री बंकटलाल जी निम्बावत थांवला (नागौर) द्वारा करवाया गया । 14 वां स्व. श्री नारायण दास अग्रावत तबीजी (अजमेर) के प्रयास से स्व. श्री मोहनदास जी कालीकांकर (जवाजा अजमेर) द्वारा बाउण्ड्री वांल हेतु 2000/- चन्दा एवं वैद्य जी पीसांगन वालों से कमरा बनाया । 15 वां कमरा श्री नन्द किशोर जी पूर्व लेक्चार आई.टी.आई माखुपुरा, अजमेर (थांवला वाले) ने 16 वां कमरा श्री गोपाल दास जी वैष्णव ख्वास, 17 वां कमरा श्री अनिल पुत्र श्री विद्याधर जी रास (पाली) कमरों के सामने बरामदा निर्माण भी साथ ही किया गया ।
बोरिंग - बोरिंग मय बिजली मोटर का समस्त खर्चा श्री विष्णु शोभावत ठेकेदार न्यू गोविन्द नगर, रामगंज -अजमेर (डूमड़ा वाले) द्वारा किया ।
होज निर्माण - स्व. श्री गोविन्द प्रसाद जी पुष्कर द्वारा करवाया गया ।
टेलीफोन- श्री सुभाष चन्द जी खोड़ा गणेश जी द्वारा समस्त खर्च वहन किया गया।
बिजली - प्रारम्भ में कमरों में समस्त बिजली खर्च श्री राधेष्याम जी दिवाड़ी (अजमेर) ने वहन किया ।
अन्य संसाधन - श्री हरनारायण वैष्णव न्यू गोविन्द नगर, रामगंज, कोषाध्यक्ष एवं श्री रतनदास वैष्णव वार्डन, भावली, चितौड़ के समय में विषेष प्रयास कर छात्रावास में , छात्रों के लिये तख्त, टेबल, कुर्सियां, बोरिंग, नल व बिजली फिटिंग, पंखे, व 7 कमरे का निर्माण करवाने, 6 कमरों का प्लास्टर व मरम्मत में विषेष योगदान प्रदान किया गया ।
समय -समय पर दान दाताओं ने पंखे, बर्तन आदि भेंट किये । बड़े बर्तन प्रदान करने वाले सूरत निवासी श्रीमन वैष्णव अपना सहयोग प्रदान किया । सन् 1988 से आज तक छात्रावास में छात्रों की निरन्तरता हमेषा बनी रही, छात्रावास पूर्ण भरा रहता है तथा यहांॅं से पढ़कर गये कई छात्र राजकीय सेवा में, वकील व आर.ए.एस. में उत्र्तीण हुए है । छात्रावास समाजोत्थान का केन्द्र बन गया । अखिल भारतीय महा सभा के अन्तर्गत समय-समय पर समाज बन्धुओं की बड़ी-बड़ी मीटिंगे यहाॅं हुई तथा प्रत्येक मास मासिक बैठकों के अलावा स्नेह सम्मेलन शैक्षणिक मीटिंगें, पुष्कर धर्मषाला निर्माण हेतु मीटिंगे एवम् सामुहिक विवाहों की मीटिंगें भी यहाॅं निरन्तर होती चली आ रही है ।
इस प्रकार छात्रावास समाज में शैक्षणिक, सामाजिक प्रेरणा क्रान्ति का केन्द्र रहा है इसी छात्रावास द्वारा समाज में समाजिक चेतना की नई लहरें उत्पन्न हुई जिसने समाज को दिषा मार्ग दर्शन प्रदान किया ।
N.D.Nimbawat,
Gaurav Nimbawat
"SHREERAM"
106 Shivnath Nagar
Suthala, Jodhpur (Raj.)
Website :- www.vaishnav-samaj.org
E-mail :- Vaishnavwebsite@vaishnav-samaj.org
gauravnimbawat@vaishnav-samaj.org
+ 91 9314713779
+ 91 9829098564
+ 91 9252061380