Articles

श्री एन.डी.निम्बावत, एडवोकेट
मेरा शहर मेरी शान मेरा समाज मेरी पहचान
2011-04-23
डा.धनदास वैष्णव
वैष्णव समाज संस्थान, जोधपुर के बढ़ते कदम
2011-04-23
गौरव निम्बाव, एडवोकेट
युवा, समाज की रीढ़ की हड्डी
2011-04-23
एन.डी.निम्बावत ‘‘सागर‘‘
कुदरत ने दिया जो.............
2012-02-28
प्रमोद रामावत (प्रमोद)
मैं कोई सूरज नहीं पर हूँ अंधेरों के खिलाफ
2012-06-10

मैं कोई सूरज नहीं पर हूँ अंधेरों के खिलाफ

आशियाँ हमने बनाया आँधियों से पूछकर ।
ऐ हवा अब तू गुजरना खिड़कियों से पूछकर।
बागबाँ हैं आप गुलषन के वहाँ तक ठीक है
फूल को छूना यहाँ की तितलियों से पूछकर ।
मैं कोई सूरज नहीं पर हूँ अंधेरों के खिलाफ
जंग अपनी लड़ रहा हूँ बिजलियों से पूछकर।
आज मजहब और दंगों की सियासत कीजिये ।
शर्त इतनी है फकत इन बिस्तयों से पूछकर ।
हक समझते हैं नदी पर आप अपना, ठीक है
पर जहर घोलें मगर मछलियों से पूछकर ।
सरहदों के नाम धरती बँट गई सारी मगर
आसमाँ की बात करना पंछियों से पूछकर ।
घोंसलों को काँख में ले, रातभर जागा दरख्त
हाथ चूजों को लगाना टहनियों से पूछकर ।
बाप है तो बेचिये मत, जिन्दगी अनमोल है
फैसला कुछ भी करें तो लड़कियों से पूछकर ।

प्रमोद रामावत “प्रमोद”
नारायण निकुन्ज,
जे-100, श्रीनाथ नगर,
नीमच (म.प्र.)
मो. 09424097155


Contact For Address

N.D.Nimbawat, Gaurav Nimbawat
"SHREERAM"
106 Shivnath Nagar Suthala, Jodhpur (Raj.)

Contact For Online

Website :- www.vaishnav-samaj.org
E-mail :- Vaishnavwebsite@vaishnav-samaj.org
gauravnimbawat@vaishnav-samaj.org

Contact For Calls

+ 91 9314713779
+ 91 9829098564
+ 91 9252061380

Developed by: M3microtech
All Rights Reserved © 2011 vaishnav-samaj.org